Happy moment(my first blog)

 🥀"सुबह ओस  की  बुँदे जब धरती  को  भिगोती  है 

सूरज की लालिमा अम्बर को घेरे  होतीं  है |

पंछियों की चहचहाट कानों में गूंज रही  होतीं है, 

हर दिन  मेरे जीवन  की ऐसी शुरुआत  होतीं है |"👈

सच आप भी सुबह के इस खूबसूरत एहसास को महसूस करते होंगे "कहते है दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा व्यतीत होता है "मेरे दिन की शुरुआत ऐसे ही खूबसूरत पलों के साथ  होतीं है |

सुबह उठकर सूर्य को निहारना, अपने छोटे से बगीचे में टहलना साथ ही प्राणायाम करना ये मेरी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल है |सामान्यतः मेरे रोजमर्रा के कामो की शुरुआत किचन से होतीं है, सुबह नाश्ता बनाना, पति और बच्चों को नाश्ता कराना !वैसे मै बता दू !मेरे दो बच्चे है एक बेटा  और एक बेटी !बेटे की इंजीनियरिंग पूरी हो  चुकी है  बेटी  अभी बीएससी सेकंड ईयर मे है, बस  यही  छोटी सी प्यारी सी दुनिया है  मेरी |

अक्सर दोपहर मे !खाने के बाद जब  मै फ्री होतीं हू |तो कुछ देर अपने दो छोटे -छोटे पप्पीज के साथ समय व्यतीत करती हू वैसे मै  बता दू, हमारे यहाँ दो फीमेल डॉग है एक रूबी और एक जुली, रूबी ने दो प्यारे- प्यारे पप्पीज को  जन्म दिया है, बहुत ही प्यारे है दोनों और बहुत मस्ती करते है |

TOm &Jerry 

दोपहर मे ही मै अपने फ्री समय मे मोबाइल पर नई _नई चीजें सर्च करती रहती हू फिर एक से दो घंटे आराम करती  हू यदि कोई काम नहीं है तो |शाम को फिर थोड़ी देर बगीचे मे घूमना और पौधों को देखना, हमारे यहाँ बगीचे  मे कुछ पौधे फूलों के कुछ सब्जियों के और बहुत से शो- प्लांट भी है कुछ  फलों के  भी पौधे है |शाम को उसके बाद रात के खाने की तैयारी शुरू हो जाती है |क्योंकि मेरे पति रात का खाना 7से 8बजे के बीच खा लेते है |मै और बच्चे 8से 9बजे के  बीच खाना खाते है |रात को 11बजे तक  किसी भी  हालत मे मै सो जाती हू |

ये तो थी मेरी रोजमर्रा की दिनचर्या !इसके आगे मेरे साथ मेरे खूबसूरत पलों को साझा करने के  लिए बने रहिये मेरे साथ फिर मिलते है कुछ मज़ेदार खूबसूरत अहसास के साथ |🙏

टिप्पणियाँ